बिहटा: आनंदपुर बांध सड़क पर बाइक की टक्कर से एक बच्चा घायल
Bihta, Patna | Nov 2, 2025 बिहटा क्षेत्र के आनंदपुर बांध सड़क पर बाइक की टक्कर से एक बच्चा घायल हो गया। जिसे इलाज हेतु स्थानीय निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। यहां घायल बच्चे का उपचार चल रहा है। यह दुर्घटना रविवार की देर शाम 7:25 के करीब के बताई जा रही है। घायल बच्चे की पहचान टिंकू कुमार 10 वर्षीय के रूप में की जा रही है।