बोध गया: बाराचट्टी विधायक ज्योति मांझी ने दी जानकारी, बिहार के पुस्तकालय अब बनेंगे किसानों के ज्ञान केंद्र
बाराचट्टी की विधायक ज्योति मांझी को पुस्तकालय समिति का सभापति बनाए जाने के बाद उन्होंने पुस्तकालयों को लेकर बड़ा बयान दिया है। बोधगया में रविवार की दोपहर 12 बजे उन्होंने कहा कि बिहार के लाइब्रेरी अब सिर्फ सामान्य पाठकों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि किसानों के लिए भी विशेष रूप से उपयोगी बनाए जाएंगे।