महोबा: एसपी कार्यालय में पनवाड़ी और खन्ना में प्रजापति समाज के दो व्यक्तियों की हत्या को लेकर प्रजापति समाज ने किया प्रदर्शन
Mahoba, Mahoba | Apr 16, 2026 पनवाड़ी और खन्ना क्षेत्रों में प्रजापति समाज के दो लोगों की हत्या के बाद आक्रोश फैल गया। अखिल भारतीय प्रजापति महासंघ के नेतृत्व में लोग एसपी कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने निष्पक्ष जांच, दोषियों की गिरफ्तारी, पीड़ित परिवारों को मुआवजा व सुरक्षा की मांग की। पुलिस ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।