नागौर: जिला मुख्यालय पर रतन बहन स्कूल में हैड कांस्टेबल की पदोन्नति के लिए परीक्षा आयोजित की गई
Nagaur, Nagaur | Feb 22, 2025 जिला मुख्यालय पर हैड कांस्टेबल पदोन्नति के लिए परीक्षा हुई। शनिवार को दोपहर दो बजे से जिला मुख्यालय पर रतन बहन राजकीय स्कूल में परिक्षा शुरू हुई। जिसका जिला पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने निरीक्षण किया। जानकारी अनुसार दो बजे होने वाली परीक्षा में 221 कांस्टेबल शामिल हुए। पुलिस ने बताया कि दो पारियों में परीक्षा हुई। एक परीक्षा पहले नौ से बारह बजे तक हुई।