रानीगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पचीरा में वर्ष 2020 में निर्मित अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र भवन के संचालन को लेकर लंबे समय से उठ रही मांग अब पूरी होने की उम्मीद जगी है। इस दिशा में रानीगंज विधायक अविनाश मंगलम के प्रयास रंग लाते दिख रहे हैं।