BAGHPAT DESK :बागपत में कॉलेज में खूनी संघर्ष के बाद पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई!
टटीरी चौकी प्रभारी सीमा सिंह समेत 14 पुलिसकर्मियों को एसपी पूर्णेंदु सिंह ने लाइन हाजिर कर दिया है।
दरअसल, पदड़ा गांव के शास्त्री स्मारक इंटर कॉलेज में दो पक्षों के छात्रों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए, जिनमें दो छात्रों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया।
घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले में 71 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जबकि 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
फिलहाल, दोनों गांवों में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
Baghpat, Bagpat | Oct 22, 2026