तुरकौलिया: शंकर सरैया के पास से पुलिस ने एक व्यक्ति को चार चांदी के डुप्लीकेट सिक्कों के साथ किया बरामद, पूछताछ में जुटी
शंकर सरैया चौक के पास से तुरकौलिया पुलिस चार चांदी के डुप्लीकेट सिक्के के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर आवश्यक पूछताछ में जुटी। थानाध्यक्ष संपत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति यूपी के संभल जिले के असमौली थाना क्षेत्र के रामनगर का योगेंद्र पाल सिंह है। आरोपी दुकन में सिक्का देखने गया जहां ओरिजनल सिक्का पॉकेट में रख व डुप्लीकेट दुकान में रख भाग रहा था।