मोतिहारी: हत्याकांड मामले के मुख्य अभियुक्त ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण
हत्याकांड मामले के मुख्य अभियुक्त ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। जिले के हरसिद्धि थाना कांड संख्या 269/2026 हत्याकांड मामले में मुख्य अभियुक्त सुजीत कुमार,पिता भोला साह,साकिन घिवाढ़ार थाना हरसिद्धि जिला पूर्वी चंपारण के द्वारा पुलिस दबिश के कारण मोतिहारी न्यायालय में आत्मसमर्पण किया गया है। जानकारी मोतीहारी पुलिस के द्वारा गुरुवार को 1:08 पर दी गई।