मुज़फ्फरनगर: महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर मासिक बैठक मे जिला अध्यक्ष ने कहा अखिलेश यादव को सीबीआई नोटिस पर कार्यकर्ताओं मे आक्रोश
मुजफ्फरनगर के महावीर चौक स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आज शनिवार को मासिक बैठक का आयोजन किया हुआ। मीटिंग सम्बोधन में सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार को अपनी जनविरोधी नीतियों व उधोगपति प्रेम के कारण जितना भी सत्ता जाने का ख़ौफ़ बढ़ रहा है उतना ही सीबीआई, ईडी व पुलिस का दुरुपयोग बढ़ रहा है।