महोबा: गंज गांव में 19 वर्षीय युवक की आत्महत्या का मामला, परिजनों का आरोप- मुआवजा न मिलने से हुई मौत
Mahoba, Mahoba | Apr 3, 2026 19 वर्षीय शिवनारायण अहिरवार की आत्महत्या को लेकर विवाद गहरा गया है। परिजनों का आरोप है कि कबरई बांध के डूब क्षेत्र में मकान का मुआवजा न मिलने से युवक ने फांसी लगाई। वहीं प्रशासन ने जांच के बाद इसे घरेलू कलह का मामला बताया है। पोस्टमार्टम हाउस पर किसान यूनियन नेताओं ने भी मुआवजे की मांग उठाई। मामले को लेकर गांव में चर्चा और तनाव बना हुआ है।