आत्मनिर्भर भारत की मिसाल बने हरदा के युवा उद्यमी! 🇮🇳
पाठक कॉलोनी, हरदा के युवा उद्यमी पलाश करोड़े ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) का लाभ उठाकर खुद का सफल व्यवसाय खड़ा किया है।
वर्ष 2021-22 में केनरा बैंक के पीछे शुरू की गई उनकी यूनिट 'रज़ाई वर्ल्ड' आज क्विल्ट और कम्फर्टर निर्माण में एक जाना-माना नाम बन गई है।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा उनकी 25 लाख की परियोजना को स्वीकृति मिली और PMEGP के तहत 25% यानी 6.25 लाख रुपये की सब्सिडी से उन्हें बड़ा संबल मिला।
खास बात यह है कि पलाश ने सिर्फ खुद को आत्मनिर्भर नहीं बनाया, बल्कि 22 स्थानीय युवाओं को रोजगार* देकर उनके परिवारों में भी खुशियां बिखेरी हैं।
जो युवा नौकरी ढूंढने की बजाय जॉब प्रोवाइडर बनना चाहते हैं, उनके लिए पलाश एक बड़ी प्रेरणा हैं।
#खुशियों_की_दास्तां
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
#PMEGP #AtmanirbharBharat
#VocalForLocal #SuccessStory
#Harda #हरदा
Harda, Madhya Pradesh | Sep 23, 2026