इस्लामनगर अलीगंज: कैयार व मिर्जागंज पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित, डीएम-एसपी ने सुनीं जन समस्याएं
अलीगंज प्रखंड के कैयार एवं मिर्जागंज पंचायत में मंगलवार को विशेष सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। बिहार सरकार के निर्देश पर आयोजित शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। जिसमें 6 बजे तक समस्याओं का समाधान किया गय। मिर्जागंज पंचायत में DM श्री नवीन और SP विश्वजीत दयाल ने शिविर का निरीक्षण कर लोगों की समस्याएं सुनीं।