शिवपुरी नगर: ग्राम ठेह में पति के घर लौटने पर पत्नी को दो युवक जेवर-नकदी के साथ बहला-फुसलाकर ले गए
शिवपुरी जिले के सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम ठेह में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक ओर पति अपनी पत्नी और बच्चों के भरण-पोषण के लिए दिन-रात मजदूरी करने बाहर जाता था, वहीं पीछे से उसकी पत्नी को दो लोग बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। जाते-जाते शातिर आरोपी घर में रखी नगदी और सोने-चांदी के कीमती जेवरात भी समेट ले गए।