नबीनगर: पुलिस का शराब तस्करों पर शिकंजा, कालापहाड़ से 600 लीटर देसी शराब के साथ हुंडई गाड़ी जब्त
नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। कालापहाड़ के पास गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान में एक हुंडई कार से करीब 600 लीटर देसी शराब बरामद की गई। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष अजय बहादुर सिंह ने बताया कि क्षेत्र में लगातार शराब तस्करों के खिलाफ सघन अभि