कोरबा: कोरबा में दर्दनाक हादसा, 30 फीट ऊंची स्कूल छत से गिरकर युवक की हुई मौत, नशे में भाई के साथ सोया था मृतक
Korba, Korba | Apr 8, 2026 कोरबा जिले के उरगा थाना अंतर्गत ग्राम तरदा में एक हृदयविदारक दुर्घटना हुई है। यहाँ शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल की तीन मंजिला इमारत की छत से गिरकर एक 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक करीब 30 फीट की ऊँचाई से नीचे गिरा, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी सांसें थम गईं।मृतक की पहचान तनिष्क कर्ष के रूप में हुई है।