सूतो कैफे ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के तीनों डायरेक्टर्स के बीच जो भी मनभेद एवं आपसी विवाद था, वह आपसी सहमति एवं समझौते से पूर्णतः समाप्त हो गया है। इस पूरे विवाद का टिलॉजी से कोई लेना-देना नहीं था और भविष्य में इस प्रकार की कोई स्थिति उत्पन्न नहीं होगी।
अब कंपनी का संचालन शुभम पाटीदार एवं अजय पाटीदार द्वारा भविष्य में किया जाएगा और कंपनी सकारात्मक ऊर्जा एवं आपसी समन्वय के साथ अपने विजन की ओर आगे बढ़ेगी।
विवाद के दौरान आक्रोश में ₹1.5 करोड़ के फ्रॉड जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया था, जबकि ऐसा कोई फ्रॉड नहीं हुआ था। संबंधित राशि कंपनी के ही एक बैंक खाते से कंपनी के दूसरे बैंक खाते में ट्रांसफर की गई थी।
Indore, Indore | Sep 3, 2026