बदायूं: कतगांव भट्टे के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक, महिला सहित तीन लोग हुए गंभीर घायल
Budaun, Budaun | Jun 29, 2024 बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के कतगांव भट्टे के पास अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकरा गई। जिसमें बाइक सवार महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।तीनों घायलों को इलाज के लिए बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल बाइक सवार धीरपाल पुत्र उदयवीर सिंह और रजत सिंह पुत्र धीरपाल सिंह, डौली पत्नी धीरपाल निवासी वेला डांडी गांव के रहने वाले हैं।