बदायूं: SSP ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता कर बताया,अपहत हुए बच्चे को सकुशल बरामद कर बच्चों को माता पिता के सुपुर्द किया।
Budaun, Budaun | Jun 29, 2024 शनिवार को 1 बजे के समय बदायूं एसएसपी ने प्रेस वार्ता कर बताया की एस०ओ०जी० व जरीफनगर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही से बदायूँ पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। अपहर्ते 05 साल के बच्चे को 72 घण्टे के अंदर सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा गया है। गिरफ्तार अभियुक्त नेत्रपाल पुत्र हरपाल यादव निवासी सिराजपुर थाना बहजोई जनपद सम्भल का रहने वाला है।