बदायूं: मोहल्ला ब्राहमपुर में कार और बाइक की टक्कर को लेकर हुए विवाद में मां-बेटे को मोहल्ले के लोगों ने मारपीट कर घायल किया
Budaun, Budaun | Jun 29, 2024 बदायूं की सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ब्राहमपुर में कार और बाइक की टक्कर हो गई। जिसको लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा की मोहल्ले के लोगों ने मां मधु गुप्ता पत्नी स्वर्गीय रिशिपाल गुप्ता व बेटे मंगलम गुप्ता को डंडा मार कर घायल कर दिया। इस मामले की सदर कोतवाली पुलिस से शिकायत की गई है। पुलिस ने मां बेटे का शनिवार को जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया।