बदायूं: नेकपुर गली 7 में संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर युवक की हुई मौत,मिर्तक की पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप।
Budaun, Budaun | Jun 29, 2024 बदायूं के थाना सिविल लाइंस के नेकपूर गली नंबर 7 में संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर युवक की मौत हो गई। मिर्तक की पत्नी ने हत्या का आरोप लगाते हुऐ पुलिस से शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्मार्टम कराया। मिर्तक 28 वर्षीय संजय पुत्र रामपाल सिंह हरीनगला गांव का रहने वाला है।