पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव प्रखंड में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक ने अपनी अनोखी पहल से ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था में नई उम्मीद जगा दी है। शिक्षक विमल किशोर बोइपाई द्वारा शुरू की गई "चलंत साइकिल लाइब्रेरी सह स्व-अध्ययन केंद्र" यानि, मोबाइल साइकिल लाइब्रेरी के साथ सेल्फ स्टडी सेंटर, अब बच्चों में पढ़ाई के प्रति नई ललक और आत्मविश्वास पैदा कर रही है।