कामडारा: कामडारा में सांसद सुखदेव भगत ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, कई कड़े निर्देश दिए
Kamdara, Gumla | Jun 2, 2026 लोहरदगा संसदीय क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद सुखदेव भगत ने कामडारा प्रखंड का दौरा कर विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने और पूरी ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभाने की सख्त हिदायत दी। दौरे की शुरुआत में सांसद ने हरिजन सामुदायिक भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।