खानपुर: खानपुर कस्बे के धरणीधर गार्डन में दिवंगत भाजपा नेताओं की स्मृति में विशाल रक्तदान शिविर का कल होगा आयोजन
खानपुर कस्बे के धरणीधर गार्डन में दिवंगत भाजपा नेताओं की स्मृति में विशाल रक्तदान शिविर का कल आयोजन होगा। धाकड़ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व संसदीय सचिव नरेंद्र नागर ने आज रविवार को शाम 4:30 बजे बताया कि धरणीधर गार्डन में कल सुबह 8:30 से शाम 5:00 बजे तक विशाल रक्तदान शिविर में 1500 यूनिट रक्त के संग्रहण का लक्ष्य रखा गया है।