मिर्जापुर नगर में गूंजा जय माता दी का जयकारा, निकली मां हिण्डोला की भव्य शोभायात्रा
मिर्जापुर। सोमवार को नगर क्षेत्र में मां हिण्डोला की भव्य निकासी निकाली गई। इस दौरान पूरा शहर जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा। मां के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े और भक्तिमय माहौल बना रहा। बदली कटरा स्थित कोतवाल साहब की गली में अमर चंद कसेरा के द्वारा भी मां की भव्य झांकी निकाली गई घंटा घर चौराहा स्थित शीतला मंदिर, किसुन प्रसाद की गली स्थित शीतला माता, डंकीनगंज चौराहा स्थित शीतला माता मंदिर, सहित मंदिरों से मां की भव्य यात्रा निकाली गई l
मां के साथ चल रहे भक्त लगातार जयकारे लगाते रहे। महिलाओं ने श्रद्धाभाव से मां को ताड़ के पंखों से हवा कर गर्मी से राहत देने का प्रयास किया। युवा भक्त मंडलियों द्वारा जगह-जगह प्रसाद वितरण किया गया।
शोभायात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं द्वारा शरबत वितरण की व्यवस्था की गई थी, वहीं गर्मी को देखते हुए कई स्थानों पर कूलर और ठंडे पानी की भी व्यवस्था की गई। मां हिण्डोला की निकासी में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।