कैराना: कैराना में हाईवे पर दो हादसों में चार शिवभक्त कांवड़िए घायल, सीएचसी में कराया गया भर्ती
Kairana, Shamli | Aug 11, 2026 हरियाणा के पानीपत जिले के राजापुर निवासी अजय, अंकुश व सुमित डाक कांवड लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कैराना में हाईवे पर बाइक असंतुलित हो गए, जिस कारण वह सड़क पर गिर गए और तीनों घायल हो गए। एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी में लाया गया। जहां उन्हें उपचार दिया। इसके अलावा हाईवे पर पानीपत के जलमाना निवासी रूस्तम भी डाक कांवड यात्रा के दौरान घायल हुआ।