तानसेन: कांग्रेस ने एलिवेटेड रोड के गर्डर गिरने को बताया बड़ी चूक, उच्चस्तरीय जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की मांग
Tansen, Gwalior | Apr 17, 2026 खेड़ापति मंदिर के नजदीक निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड के पोल शिफ्टिंग के दौरान भारी भरकम गर्डर गिरने से वहां दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब गर्डर गिरा तो उसके दो टुकड़े हो गए और आसपास के मकान तक हिल गए। वहीं कांग्रेस ने इस पूरे घटनाक्रम पर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है उनका कहना है कि अफसरों ने निर्माण कार्य और पोल शिफ्टिंग में लापरवाही बरती है।