फिरोज़ाबाद: रसूलपुर पुलिस टीम ने बरी चौराहे के पास चेकिंग के दौरान बाइक चोर गैंग के 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, बाइक बरामद
फ़िरोज़ाबाद के थाना रसूलपुर पुलिस टीम को उस बक्त कामयाबी मिली है। जब चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी चोरी की बाइक के साथ गैंग के दो आरोपी बरी चौराहे की तरफ आ रहे है। सूचना पर पुलिस ने धर दबोच लिया है। गिरफ्त मे आये आरोपियों के नाम अतुल ओर प्रियांशु बताये जा रहे है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सुपर स्प्लेंडर बाइक बरामद की है।