करनैलगंज: करनैलगंज नगर पालिका में दुकान आवंटन में अनियमितता का आरोप, पीड़ितों ने आयुक्त से की जांच की मांग
करनैलगंज नगर पालिका की दुकानों में दशकों तक दुकान करके परिवार का पालन पोषण करने वाले दुकानदारों ने बुधवार 2 बजे आयुक्त को प्रार्थना पत्र देकर धोखे से दुकान खाली कराके जमीदोज कर नई दुकान बनवा कर दूसरों को आवंटित करने का आरोप लगाया है। पुराने दुकानदारों ने दुकानों के आवंटन में गंभीर अनियमितता का आरोप लगाते हुए आयुक्त से जांच कराकर न्याय देने की मांग की है।