प्रेस दिवस पर अरवल जिला प्रशासन ने पत्रकारों को किया सम्मानित, अरविंद कुमार यादव को मिला विशेष सम्मान
अरवल। प्रेस दिवस के अवसर पर अरवल जिला प्रशासन की ओर से जिले के समस्त प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों को सम्मानित किया गया। इस विशेष अवसर पर जिला पदाधिकारी श्रीमती अमृषा बैंस, पुलिस अधीक्षक किरण गोरख जाधव एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों को उपहार भेंट कर उनके योगदान की सराहना की। इस अवसर पर पत्रकार अरविंद कुमार यादव को भी सम्मानित किया गया।
जिला प्रशासन की इस पहल से पत्रकारों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज की समस्याओं, जनहित के मुद्दों और प्रशासनिक गतिविधियों को जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रेस दिवस पर पत्रकारों का सम्मान करना न केवल उनके कार्यों की सराहना है, बल्कि निष्पक्ष पत्रकारिता, जनसेवा और प्रशासन एवं मीडिया के बीच बेहतर समन्वय को भी मजबूती प्रदान करने वाला सराहनीय कदम है।
पत्रकारिता का सम्मान, लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है। Public ki Awaz Arvind Yadav Public Ki Awaz - News
Arwal, Arwal | Nov 17, 2026