चांदवा: चंदवा प्रखंड क्षेत्र में भूसांड-रक्सी-महुआमिलान सड़क की हालत खराब, बीडीओ ने दिया आश्वासन
चंदवा प्रखंड क्षेत्र के भूसांड रक्सी महुआमिलान सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है। अरघे के समीप पिछले साल की भारी बारिश और भूस्खलन के कारण सड़क का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था।जिसकी अबतक मरम्मत नहीं हो सकी।बीडीओ ने रविवार की दोपहर करीब चार बजे समाधान का भरोसा दिया है।