बजाग: छांटा गांव के बैगान टोला में मुरूम का अवैध उत्खनन, खनिज विभाग की टीम ने जेसीबी मशीन की ज़ब्त
Bajag, Dindori | May 31, 2026 डिंडौरी जिले के छांटा गांव के बैगानटोला में खनिज विभाग की टीम ने कार्यवाही करते हुए मुरूम के अवैध उत्खनन को लेकर एक जेसीबी मशीन जब्त किया और आगामी कार्यवाही को लेकर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया। दरअसल जिला जनसंपर्क विभाग में रविवार शाम 4:30 बजे जानकारी दी और बताया कि कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देश पर खनिज ने कार्यवाही करते हुए मशीन को जब्त किया ।