सागर नगर: सागर विश्वविद्यालय के अभिमंच सभागार में नारी उत्सव 2026 का भव्य आयोजन, अनुश्री जैन हुईं शामिल
डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर के शिक्षा विभाग और सागर विधायक शैलेन्द्र जैन की पत्नी अनुश्री जैन के मुख्य आतिथ्य में गुरुवार की दोपहर 1 बजे अभिमंच सभागार में “नारी उत्सव–2026” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण तथा समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करना था। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं