शोक परेड में नम आंखों से दी गई अंतिम सलामी, दिवंगत आरक्षी विपेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि
पुलिस अधीक्षक ने परिजनों को बंधाया ढांढस, हर संभव मदद का दिया भरोसा
कौशाम्बी। पश्चिम शरीरा थाने में तैनात आरक्षी विपेंद्र सिंह यादव की विद्युत करंट की चपेट में आने से हुई असामयिक मृत्यु के बाद रविवार को पुलिस लाइन कौशाम्बी में शोक सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने नम आंखों से दिवंगत आरक्षी को अंतिम सलामी दी।
गौरतलब है कि जनपद महोबा निवासी आरक्षी विपेंद्र सिंह यादव वर्ष 2020 में उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुए थे और वर्तमान में थाना पश्चिम शरीरा में तैनात थे। रविवार सुबह करीब 11 बजे वह विद्युत करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी दुखद मृत्यु हो गई।
पुलिस लाइन में आयोजित शोक परेड में पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण, अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह, क्षेत्राधिकारी कौशाम्बी/लाइन जनेश्वर प्रसाद पाण्डेय, प्रति�