बिंदकी: बकेवर थाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बकरी चोरी की घटना का सफल अनावरण किया, बकरी व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद
फतेहपुर जनपद के बकेवर थाना पुलिस द्वारा 24 घंटे के भीतर बकरी चोरी की घटना का सफल अनावरण किया गया। पुलिस ने बकरी चोरी करने वाले दो अभियुक्तों राजकुमार तथा कृष्णा दोनों निवासी पधारा थाना बकेवर जनपद फतेहपुर को बैरागी खेड़ा नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। चोरी की गई बकरी व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई। पुलिस ने शनिवार को दिन मे 11 बजे न्यायालय भेज दिया।