सरधना: निरस्त कोटेदार पर 400 कुंतल राशन हड़पने का आरोप, जांच की मांग, लोगों ने SDM से की शिकायत, मामला कस्बा खियाई का
सरूरपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत खिवाई के दर्जनों राशन कार्ड धारकों ने बुधवार को उपजिलाधिकारी सरधना को शिकायती पत्र देकर सस्ता गल्ला विक्रेता पर खाद्यान्न वितरण में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। बुधवार को sdm से कार्रवाई की मांग की गई