इटावा: कोतवाली क्षेत्र में दहेज के लिए गर्भवती पत्नी को इंजिनियर पति ने पीटा, 8 माह के मासूम की हुई मौत, पति हिरासत में
Etawah, Etawah | Apr 11, 2026 कोतवाली इलाके में शनिवार को इंजीनियर पति की ऐसी क्रूरता सामने आई है जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया। गुजरात की एक कंपनी में इंजीनियर के रूप में कार्यरत व्यक्ति ने दहेज के लालच में अपनी आठ माह की गर्भवती पत्नी को बेरहमी से पीटा, लाते मारी, जिससे उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने नवजात के शव का पीएमआरोपित पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।