लातेहार: हिंडालको और डीवीसी की उदासीनता से ग्रामीणों में आक्रोश, बुनियादी सुविधाओं से वंचित
सदर प्रखंड के रिचूघुटा में सोमवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे हिंडालको बॉक्साइट साइडिंग के समीप ग्रामीणों और मजदूरों का आक्रोश फूट पड़ा। हजारों की संख्या में ग्रामीण, मजदूर और बेरोजगार युवा एकजुट होकर कंपनी के खिलाफ जोरदार आंदोलन किया।