शिवपुरी नगर: ट्रैक्टर मालिक द्वारा सड़क हादसे के मामले में घायल मजदूर भाई को फंसाने पर मुरैना के युवक ने एसपी से लगाई मदद की गुहार
मुरैना के रहने वाले मातादीन पुत्र जांडेल भारती यह जानकारी देते हुए बताया की उसके भाई छोटू को उसी के गांव का ट्रैक्टर मालिक नाहर सिंह यादव मजदूरी के लिए ट्रैक्टर पर ले गया था। जहां शिवपुरी जिले के सतनवाड़ा थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर सड़क हादसे का शिकार हो गया। जिससे उसका भाई घायल हो गया, एवं ट्रैक्टर मालिक ट्रैक्टर और उसकी घायल भाई को छोड़कर भाग गया।