शिवपुरी नगर: हथनापुर में दो बाइकों की हुई भिंडत, एक बाइक पर सवार तीन लोग हुए घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
परमाल आदिवासी ने जानकारी देते हुए बताया की आज बुधवार की सुबह 10 बजे वह अपने साथी भूरा आदिवासी और गोविंदा आदिवासी के साथ बाइक से बदरवास से सेमरी जा रहे थे। तभी हथनापुर पर तेज रफ्तार बाइक चालक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको उपचार हेतु शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।