झालरापाटन: फल मंडी के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क के गड्ढों में पौधारोपण कर जताया दुर्घटनाओं को लेकर आक्रोश
झालरापाटन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व के कार्यकर्ताओं ने सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। पिपलिया मेगा हाईवे पर फल मंडी के सामने खस्ताहाल सड़क के गड्ढों में पौधारोपण कर गांधीवादी तरीके से अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन, नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष मोहम्मद खालिद शामिल थे।