झालरापाटन: जौनपुरा चौराहे के समीप बाइक गड्ढे में गिरने से दंपती व 2 बच्चे हुए घायल, पति की हालत गंभीर
झालावाड़ के जौनपुरा चौराहे के समीप एक बाइक गड्ढे में गिर जाने से एक परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। घायलों में तूफान सिंह, उसकी पत्नी रेखा और उनके दो बच्चे कोमल और भोलू शामिल हैं। अस्पताल चौकी पुलिस ने सोमवार सुबह 9:00 बजे बताया कि माया खेड़ी का रहने वाला तूफान सिंह कुदायला खनन क्षेत्र से अपने परिवार के साथ घर लौट रहा था लेकिन बीच रास्ते में हादसा हो गया।