झालरापाटन: सावन के अंतिम सोमवार को झालरापाटन में पशुपतिनाथ सेवा दल द्वारा भगवान पशुपतिनाथ की निकाली गई शाही सवारी
झालरापाटन में सावन के अंतिम सोमवार को पशुपतिनाथ सेवा दल द्वारा भगवान पशुपतिनाथ की शाही सवारी निकाली गई। दोपहर 3 बजे पशुपतिनाथ मंदिर से शुरू हुई इस शाही सवारी में बैंड बाजे, ढोल नगाड़े, घुड़सवार, भूत मंडली और भस्म रमैया शामिल हुए। शाही सवारी में सबसे आगे तिरंगा लिए घुड़सवार चल रहे थे। उनके पीछे पालकी में विराजमान भोलेनाथ और भगवान राधा कृष्ण की झांकी थी।