जहानाबाद: जहानाबाद में राशन लाने जा रही महिला साइकिल से गिरकर घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
जहानाबाद के घोसी प्रखंड के मेहदीपुर गांव निवासी ममता देवी साइकिल से राशन लाने जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में संतुलन बिगड़ने से वह साइकिल समेत गिर पड़ीं और घायल हो गईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों एवं परिजनों की मदद से उन्हें पहले घोसी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर किया गया।