टिब्बी: राठीखेड़ा की ढाणी में आगजनी में दो महिलाएं झुलसीं, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
ग्राम पंचायत राठीखेड़ा के चक 4 आरके में बुधवार शाम भीषण आगजनी में मवेशियों को बचाते समय दो महिलाएं, पुष्पा और विमला, गंभीर रूप से झुलस गईं। आरोप है कि हरविन्द्र और हरबंस सिंह ने मना करने के बावजूद खेत के कचरे में आग लगाई, जो अंधड़ के कारण ढाणियों तक फैल गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS की धाराओं और एससी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज किया है।