आंगनमिलन उत्सव से पोषण और मातृ-शिशु स्वास्थ्य का संदेश
सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र करचिया में आंगनमिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गौरीशंकर कश्यप एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नेहा सिंघल की मुख्य आतिथ्य में अन्नप्राशन एवं गोदभराई कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मितानिनों का सम्मान किया गया तथा उपस्थितजनों ने पोषण शपथ लेकर बच्चों एवं माताओं के पोषण, स्वास्थ्य और संतुलित आहार के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
#सेवा_संकल्प_अभियान #आंगनमिलन_उत्सव #पोषण_अभियान #पोषण_शपथ #gariyaband