सेवा संकल्प अभियान के तहत सिविल लाइन में आंगन मिलन कार्यक्रम
सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र सिविल लाइन, गरियाबंद में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती लालिमा ठाकुर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में गोदभराई, अन्नप्राशन, न्योता भोज एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से प्रदान की जा रही सेवाओं एवं शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा मातृ-शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
#सेवा_संकल्प_अभियान #आंगनमिलन_उत्सव #पोषण #न्योता_भोज #gariyaband
7 views | Gariaband, Chhattisgarh | Oct 3, 2026