बाड़ी: जनसुनवाई में समस्याओं की बाढ़, 26 शिकायतें आईं लेकिन एक का भी नहीं हुआ निस्तारण
Bari, Dholpur | Jun 11, 2026 पंचायत समिति के वीडियो कॉन्फ्रेंस रूम में गुरुवार को आयोजित मासिक जनसुनवाई आमजन की समस्याओं का मंच तो बनी, लेकिन मौके पर एक भी शिकायत का समाधान नहीं हो सका। उपखंड अधिकारी अमित कुमार वर्मा की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने जलभराव, पेयजल संकट, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, अतिक्रमण, जन आधार, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और राशन कार्ड स