मुंगावली: मुंगावली में झमाझम बारिश से किसानों को राहत, खेतों में लौटी रौनक
मुंगावली में रविवार रात करीब 10 बजे शुरू हुई बारिश ने किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी। पिछले कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण खेतों में नमी की कमी से धान सहित अन्य खरीफ फसलों की तैयारी प्रभावित हो रही थी। बारिश के बाद किसानों को राहत मिली है किसानों का कहना है कि यह बारिश फसलों के लिए बेहद लाभदायक साबित होगी।