नवागत कलेक्टर मृणाल मीणा ने पदभार ग्रहण किया
छतरपुर नवागत कलेक्टर मृणाल मीणा ने गुरुवार की प्रातः कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर छतरपुर का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत नमः शिवाय अरजरिया, एडीएम विनय द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।