प्रतापगढ़: एमडी फैक्ट्री मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया, 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई
प्रतापगढ़। जिले में चर्चित एमडी फैक्ट्री मामले में फरार चल रहे आरोपी सोहेल खान को अरनोद थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी सोहेल खान एमडी की खरीद-फरोख्त से जुड़ा हुआ था और लंबे समय से फरार चल रहा था। आरोपी को प्रतापगढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार